शांतिनिकेतन के सामने सड़क सुधार से बढ़ी चर्चा
Bulldozer outside Abhishek Banerjee Shantiniketan house road Kolkata: कोलकाता के हरिश मुखर्जी रोड पर स्थित ‘188A शांतिनिकेतन’ विला यानी तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के आवास के ठीक सामने सोमवार को कोलकाता नगर निगम केएमसी (KMC) का बुलडोजर पहुंचा।
निगम सूत्रों के अनुसार, हरिश मुखर्जी रोड को यातायात जाम से मुक्त करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। सड़क से पुरानी ईंटें हटाने के लिए नगर निगम का बुलडोजर मंगाया गया था।


पुरसभा ने पुराने ईंट हटाने का काम शुरू किया
निगम सूत्रों ने बताया कि अभिषेक बनर्जी के आवास के विपरीत दिशा में स्थित फुटपाथ के पेवर ब्लॉक पहले ही बदले जा चुके हैं। अब सड़क से पुरानी ईंटें उखाड़ने का काम किया जा रहा है।
मौके पर मौजूद हमारे संवाददाता के अनुसार, बुलडोजर की मौजूदगी ने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया, क्योंकि यह कार्य सीधे शांतिनिकेतन विला के सामने हो रहा था।
फिलहाल नगर निगम की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह कार्य कब तक पूरा होगा। हरिश मुखर्जी रोड पर आगे की विकास योजना को लेकर निगम की ओर से कोई आधिकारिक बयान अभी तक सामने नहीं आया है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल