जरूर पढ़ें

कोर्ट पहुंचीं सपना चौधरी, जमानती वारंट रद्द, 28 अप्रैल को अगली सुनवाई, जानिए क्या है पूरा मामला

कोर्ट पहुंचीं सपना चौधरी, जमानती वारंट हुआ रद्द, 28 अप्रैल को अगली सुनवाई
कोर्ट पहुंचीं सपना चौधरी, जमानती वारंट हुआ रद्द, 28 अप्रैल को अगली सुनवाई (File Photo)

Sapna Choudhary: सपना चौधरी लखनऊ कोर्ट में पेश हुईं, जहां उनके खिलाफ जारी जमानती वारंट निरस्त कर दिया गया। अदालत ने 1400 रुपये जुर्माना और 60 हजार रुपये मुचलका भरने का आदेश दिया। 2018 के कार्यक्रम विवाद मामले में अब अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी।

Updated:

Sapna Choudhary: लखनऊ की अदालत में मशहूर डांसर सपना चौधरी खुद अपने खिलाफ जारी जमानती वारंट को निरस्त कराने के लिए पेश हुईं। स्टेज पर अपने दमदार अंदाज़ के लिए जानी जाने वाली सपना इस बार कानूनी मामले को लेकर सुर्खियों में है। कोर्ट परिसर में उनकी मौजूदगी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

28 अप्रैल को अगली सुनवाई

लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट में प्रभारी न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुपम दुबे के सामने इस मामले की सुनवाई हुई। अदालत ने सपना चौधरी के खिलाफ पहले से जारी जमानती वारंट को निरस्त कर दिया। हालांकि, कोर्ट ने इस दौरान उन पर 1400 रुपये का हर्जाना भी लगाया। इसके साथ ही सपना को 60 हजार रुपये का निजी मुचलका भरने का आदेश दिया गया। मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय की गई है।

सपना ने कहा- “मैं सही हूं”

कोर्ट में पेशी के बाद सपना चौधरी ने मीडिया से बातचीत में अपने अंदाज़ में ही जवाब दिया। उन्होंने कहा, “पक्ष जैसा कुछ नहीं होता। मैं सही हूं, इसलिए बाहर हूं। अगर मैं दोषी होती, तो क्या आपको लगता है कि मैं बाहर होती? आरोप लगना एक बात है, लेकिन दोषी साबित होना अलग बात है। जब कुछ साबित होगा, तब मैं जरूर जवाब दूंगी।” उन्होंने आगे कहा कि फिलहाल कोर्ट में सब कुछ ठीक रहा और वह इस प्रक्रिया का सामना करने के लिए तैयार हैं।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, यह मामला साल 2018 का है, जब स्मृति उपवन में सपना चौधरी के डांस प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। इस इवेंट के लिए आयोजकों ने 300 रुपये प्रति टिकट के हिसाब से हजारों टिकट बेचे थे। कार्यक्रम को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह था, लेकिन तय समय तक सपना के स्टेज पर न पहुंचने से माहौल बिगड़ गया। रात 10 बजे तक इंतजार के बाद भीड़ बेकाबू हो गई और वहां जमकर हंगामा और तोड़फोड़ हुई।

धोखाधड़ी का मामला

इस घटना के बाद आशियाना थाना क्षेत्र में उप निरीक्षक फिरोज खान की ओर से सपना चौधरी समेत आयोजकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद 2019 में सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। हालांकि, लंबे समय तक सपना अदालत में पेश नहीं हो रही थीं, जिसके चलते उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था।

अब सपना चौधरी के कोर्ट में पेश होने और कानूनी प्रक्रिया में शामिल होने के बाद इस मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। उन्होंने अदालत को भरोसा दिलाया है कि आगे की सुनवाई में वह सहयोग करेंगी। फिलहाल, कोर्ट के इस फैसले से उन्हें राहत जरूर मिली है, लेकिन मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी, जहां इस केस की आगे की दिशा तय होगी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।