जरूर पढ़ें

IPL 2026 Final: आज जितने वाली टीम बनेगी करोड़पति, जानिए विजेता और उपविजेता टीम के लिए कितनी है प्राइज मनी

IPL 2026 Final: आज जितने वाली टीम बनेगी करोड़पति
IPL 2026 Final: आज जितने वाली टीम बनेगी करोड़पति (Pic credit- X @StarSportsIndia)

IPL 2026 Prize Money: आईपीएल 2026 का फाइनल आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा, लेकिन मुकाबला सिर्फ ट्रॉफी का नहीं है। विजेता टीम पर करोड़ों रुपये की बारिश होने वाली है। जानिए मैच जितने वाली और हारने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलने वाली है.

Updated:

IPL 2026 Prize Money: आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला होने वाला है। फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों की नजर अपने दूसरे आईपीएल खिताब पर है। एक तरफ शुभमन गिल पहली बार कप्तान के रूप में ट्रॉफी जीतना चाहेंगे, तो दूसरी ओर रजत पाटीदार की कप्तानी वाली आरसीबी लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि मुकाबला 7:30 बजे शुरू होगा। क्रिकेट प्रशंसक मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं मोबाइल और ऑनलाइन दर्शकों के लिए लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।

विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये का पुरस्कार

इस फाइनल मुकाबले में सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये की इनामी राशि भी दांव पर लगी है। आईपीएल 2026 की विजेता टीम को 20 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी, जबकि फाइनल हारने वाली टीम को 13 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। वहीं तीसरे स्थान पर रहने वाली राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपये और चौथे स्थान पर रही सनराइजर्स हैदराबाद को 6.5 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिलेगी।

खिलाड़ियों को भी मिलेंगे पुरस्कार

टीम पुरस्कारों के अलावा खिलाड़ियों के लिए भी कई बड़े अवॉर्ड रखे गए हैं। पूरे सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ऑरेंज कैप के साथ 10 लाख रुपये मिलेंगे। सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप और 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। वहीं ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन’ को 20 लाख रुपये और ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ (MVP) को 10 लाख रुपये का इनाम मिलेगा।

कुल मिलाकर आईपीएल 2026 का फाइनल रोमांच, रिकॉर्ड और करोड़ों रुपये की इनामी राशि से भरपूर होने वाला है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आज रात ट्रॉफी पर कब्जा कौन जमाता है और कौन सी टीम करोड़ों रुपये के साथ आईपीएल 2026 की चैंपियन बनती है।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।