Rashtra Bharat Logo

सिवान में विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी, जमीन विवाद और फायरिंग मामले में पुलिस सख्त

Osama Shahab MLA house raid Siwan Bihar: सिवान में विधायक ओसामा शहाब के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, जमीन विवाद और फायरिंग मामले में जांच तेज (Photo: RB / Akash)

Osama Shahab MLA house raid Siwan Bihar: बिहार के सिवान में विधायक ओसामा शहाब के सिवान और प्रतापपुर स्थित आवास पर पुलिस ने बड़ी छापेमारी की है। यह कार्रवाई जमीन विवाद और फायरिंग मामलों को लेकर की जा रही है। मौके पर डीआईजी निलेश कुमार समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने अहम सबूत मिलने की बात कही है और जांच लगातार जारी है।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

सिवान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई से बढ़ी हलचल

Osama Shahab MLA house raid Siwan Bihar: सिवान | बिहार के सिवान जिले से बड़ी खबर है। रघुनाथपुर के विधायक और पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के पुत्र ओसामा शहाब के सिवान तथा प्रतापपुर स्थित आवासों पर पुलिस ने बड़ी छापेमारी की है।

क्यों हुई कार्रवाई? सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई हाल ही में हुए दो अलग-अलग फायरिंग मामलों के संदर्भ में की गई है। पहला मामला सिवान के महादेवा इलाके में डॉक्टर सुधा सिंह के जमीन विवाद से जुड़ी गोलीबारी का है, जो महादेवा थाने में दर्ज है। दूसरा मामला चंदन सिंह से संबंधित गोलीबारी की घटना है। इन दोनों घटनाओं के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।

Osama Shahab MLA house raid Siwan Bihar: सिवान में विधायक ओसामा शहाब के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, जमीन विवाद और फायरिंग मामले में जांच तेज
Osama Shahab MLA house raid Siwan Bihar: सिवान में विधायक ओसामा शहाब के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी, जमीन विवाद और फायरिंग मामले में जांच तेज (Photo: RB / Akash)

जमीन विवाद और फायरिंग मामले में जांच तेज

मौके पर वरिष्ठ अधिकारी छापेमारी की निगरानी स्वयं सारण प्रमंडल के डीआईजी निलेश कुमार कर रहे हैं। उनके साथ सिवान के पुलिस अधीक्षक भी मौके पर मौजूद हैं।

डीआईजी निलेश कुमार ने कहा, “छापेमारी के दौरान कई अहम सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि “किसी भी भू-माफिया या दबंग को बख्शा नहीं जाएगा। अगर कोई जबरन कब्जा या दबंगई करता पाया गया, तो उस पर कड़ी कार्रवाई होगी।”

आधिकारिक बयान का इंतजार फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आधिकारिक रूप से विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। कार्रवाई जारी है और आने वाले समय में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।


रिपोर्ट: आकाश, बिहार

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।