जरूर पढ़ें

UP कैबिनेट का बड़ा फैसला! शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा, 49 नए बस अड्डों को मंजूरी

UP कैबिनेट का बड़ा फैसला! शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा, 49 नए बस अड्डों को मंजूरी
UP कैबिनेट का बड़ा फैसला! शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ा, 49 नए बस अड्डों को मंजूरी (File Photo)

यूपी कैबिनेट के फैसले में शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी की गई है, जिससे लाखों परिवारों को राहत मिलेगी। साथ ही 49 नए आधुनिक बस अड्डों को मंजूरी देकर परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।

Updated:

Uttar Pradesh Cabinet Meeting: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक से लाखों लोगों के लिए राहत और उम्मीद भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज रविवार को हुई इस बैठक में शिक्षा और परिवहन दोनों ही क्षेत्रों में बड़े फैसले लिए गए हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ेगा।

शिक्षामित्रों के मानदेय में बढ़ोतरी

सबसे बड़ी राहत शिक्षा क्षेत्र से जुड़े शिक्षामित्रों और अंशकालिक अनुदेशकों को मिली है। लंबे समय से अपने मानदेय में बढ़ोतरी की मांग कर रहे इन कर्मियों के लिए यह फैसला किसी राहत से कम नहीं है। सरकार ने शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया है। वहीं, अंशकालिक अनुदेशकों का मानदेय भी 9 हजार से बढ़ाकर 17 हजार रुपये कर दिया गया है। यह बढ़ी हुई राशि 1 मई से लागू होगी और सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।

49 नए बस अड्डों के निर्माण को मंजूरी

वहीं, दूसरी ओर सरकार ने परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में भी बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट ने पीपीपी मॉडल पर 49 नए बस अड्डों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि ये बस अड्डे एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किए जाएंगे, जहां यात्रियों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

बस अड्डों पर मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

इन बस अड्डों के निर्माण से प्रदेश के 52 जिलों को सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों को साफ-सुथरे वेटिंग एरिया, बेहतर सुरक्षा, डिजिटल टिकटिंग और अन्य आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे सफर पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और आरामदायक हो जाएगा।

सरकार की योजना के तहत इन बस अड्डों के लिए विभिन्न विभागों की जमीन भी उपलब्ध कराई जा रही है। जैसे हाथरस, बुलंदशहर और बलरामपुर में जमीन हस्तांतरण को मंजूरी दी गई है, ताकि परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।