Gold Price Today: देशभर में सोने की कीमतें एक बार फिर चर्चा में हैं। पिछले कुछ दिनों से सोने के भाव में लगातार तेजी देखने को मिल रही है, हालांकि बीच-बीच में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई। लेकिन कुल मिलाकर सोना एक बार फिर निवेशकों के भरोसे पर खरा उतरता नजर आ रहा है। शुक्रवार को बाजार बंद होने तक और उसके बाद शनिवार को सामने आए आंकड़ों ने साफ कर दिया है कि पीली धातु ने नए स्तर छू लिए हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर