Silver Price Today: आज 30 दिसंबर को भारत में चांदी की कीमत 257.90 रुपये प्रति ग्राम और 2,57,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है। कल 29 दिसंबर को चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली. लेकिन, आज वापस चांदी ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है. आम खरीदार हों या निवेशक, दोनों के लिए चांदी हमेशा से एक भरोसेमंद विकल्प रही है और मौजूदा कीमतें इसी भरोसे को मजबूत करती नजर आ रही हैं। भारतीय बाजार में चांदी का महत्व केवल कीमत तक सीमित नहीं है। यह धातु परंपरा, संस्कृति, निवेश और रोजमर्रा के जीवन से गहराई से