शासकीय कला महाविद्यालय नागपुर में पूर्व छात्र संघ की नई शुरुआत Government College of Art and Design Nagpur Alumni Association: नागपुर। शासकीय कला व अभिकल्प महाविद्यालय में पूर्व छात्रों को एकजुट करने और उभरते कलाकारों को सशक्त मंच देने के उद्देश्य से एक पूर्व छात्र संघ (एलुमनाई एसोसिएशन) की स्थापना की गई है। चित्रकला, अनुप्रयुक्त कला, मूर्तिकला तथा कला शिक्षण एवं प्रशिक्षण जैसे विविध ललित कला क्षेत्रों से जुड़े कलाकार इस संघ से लाभान्वित होंगे। संघ के अध्यक्ष पद पर महाविद्यालय के पूर्व छात्र एवं सेवानिवृत्त प्राध्यापक नंदकिशोर मानकर का सर्वसम्मति से चयन किया गया है। कार्यकारिणी का गठन विद्यार्थियों