आशा पांडे को मिलेगा मानद डी.लिट् सम्मान नागपुर। महाराष्ट्र की जानी-मानी बहुभाषी साहित्यकार और साहित्य विहार संस्था की अध्यक्षा आशा पांडे को कवी कुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय (KKSU) मानद डी.लिट् (Hon. DLitt) की उपाधि से सम्मानित करेगा। यह सम्मान उन्हें 18 मार्च को प्रातः 11 बजे विश्वविद्यालय के रामटेक स्थित परिसर में होने वाले 14वें दीक्षांत समारोह में प्रदान किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आशा पांडे इस विश्वविद्यालय से मानद डी.लिट् प्राप्त करने वाली पहली महिला होंगी – जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। आशा पांडे महाराष्ट्र की पहली महिला ग़ज़लकार के रूप में साहित्य जगत में विशेष