MaternityLeave : अदालत ने अपीलकर्ता को 30–31 मई को होने वाले एशियाई खेल 2026 के चयन ट्रायल्स में भाग लेने की अनुमति दे दी। कोर्ट ने साफ कहा कि डब्ल्यूएफआई की नीति और सर्कुलर भेदभावपूर्ण हैं, क्योंकि वे मातृत्व अवकाश के बाद वापसी करने वाली दिग्गज खिलाड़ियों को मौका देने का अधिकार ही नहीं देते। हाई कोर्ट ने डब्ल्यूएफआई की टिप्पणी को दुर्भावनापूर्ण और पक्षपातपूर्ण करार दिया।