CBSE 10th Results 2026: देशभर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों की नजरें इस समय सिर्फ एक सवाल पर टिकी हैं की क्या आज 10वीं का रिजल्ट जारी होगा? सोशल मीडिया से लेकर कोचिंग संस्थानों तक, हर जगह रिजल्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस साल CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित की थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद अब कॉपियों के मूल्यांकन का काम तेजी से जारी है। इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रिजल्ट 14