ढाका हवाई अड्डे के कार्गो क्षेत्र में भीषण आग ढाका, बांग्लादेश – बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कार्गो विलेज इलाके में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग की तीव्रता अत्यधिक होने के कारण हवाई अड्डे पर हड़कंप मच गया। इस आपात स्थिति में फायर सर्विस के 16 यूनिट मौके पर पहुंची, जबकि अन्य 16 यूनिट रास्ते में हैं। कार्गो क्षेत्र में आग लगने के कारण हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों का संचालन फिलहाल रोक दिया गया है। चार उड़ानों को चटगांव के शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया है।