Tariff Dividend 2025: हर अमेरिकी को मिलेगा दो हजार डॉलर का ‘टैरिफ लाभांश’, ट्रंप प्रशासन ने बताया पूरा आर्थिक खाका डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी टैरिफ नीति (Tariff Policy) का एक बार फिर जोरदार बचाव करते हुए कहा है कि यह नीति सीधे तौर पर देश के आम नागरिकों के हित में साबित होगी। ट्रंप के मुताबिक, इस नीति से हर अमेरिकी नागरिक को दो हजार डॉलर (लगभग 1.77 लाख रुपये) का विशेष टैरिफ लाभांश (Tariff Dividend) मिलेगा। यह घोषणा न केवल आर्थिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है, बल्कि अमेरिकी राजनीतिक परिदृश्य में