सतत विकास के लिए योजनाओं की अहम भूमिका Nagpur Sustainable Development Goals progress report: नागपुर, 24 अप्रैल। जिला सांख्यिकी कार्यालय, नागपुर ने ‘सतत विकास कार्यक्रम 2030’ के तहत वर्ष 2015-16 से 2024-25 तक की जिले की प्रगति दर्शाने वाली रिपोर्ट का विमोचन किया। इस अवसर पर अर्थ एवं सांख्यिकी आयुक्त डॉ. जोत्स्ना पडियार ने विश्वास व्यक्त किया कि नागपुर जिले में निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरे होंगे। डॉ. पडियार ने कहा, “सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए शासन के विभिन्न विभागों द्वारा नई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से होने वाली प्रगति