Maharashtra Municipal Elections 2025: महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2025 के नतीजे राज्य की राजनीति में एक बार फिर हलचल पैदा कर रहे हैं। ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों से सामने आ रहे शुरुआती रुझान यह संकेत दे रहे हैं कि स्थानीय मुद्दों, संगठनात्मक पकड़ और गठबंधनों की रणनीति ने मतदाताओं के फैसले को गहराई से प्रभावित किया है। नागपुर, यवतमाल, काटोल और पुसद जैसे क्षेत्रों से आ रही जानकारियां बताती हैं कि मुकाबला एकतरफा नहीं रहा, बल्कि कई जगहों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली है। नागपुर ग्रामीण क्षेत्र में मतगणना पर नजर नागपुर के आसपास के ग्रामीण इलाकों में