Mission 2031 का लक्ष्य और महत्व नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ‘धन धान्य कृषि योजना’ और ‘दलहन आत्मनिर्भर मिशन’ की शुरुआत करेंगे। इन योजनाओं के तहत सरकार ने वित्त वर्ष 2030-31 तक दलहन उत्पादन में 40% वृद्धि का लक्ष्य रखा है, जो 350 लाख टन तक पहुँचने का अनुमान है। इस कदम का उद्देश्य देश को दालों के आयात पर निर्भरता से मुक्त करना और किसानों की आय बढ़ाना है। वर्तमान में देश को हर वर्ष लगभग 60-70 लाख टन दालें आयात करनी पड़ती हैं। Mission 2031 के जरिए यह निर्भरता कम कर देश को आत्मनिर्भर बनाना सरकार