West Bengal Crime: हाड़ोवा के सोनापुकुर इलाके में पुलिस ने डकैती की तैयारी कर रहे एक कुख्यात बदमाश को गोली भरी देशी बंदूक के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह बदमाश इलाके में चोरी, छिनैती और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान महियुद्दीन गोलादार के रूप में हुई है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर सोनापुकुर के शंकरपुर इलाके में एक मछली तालाब पर डकैती डालने की योजना बना रहा था। रात के अंधेरे में डकैती की साजिश पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार की देर रात