कोराडी बिजली परियोजना हादसा: गर्म राख गिरने से मजदूर घायल नागपुर। कोराडी बिजली परियोजना के 660 मेगावॉट क्षमता वाले यूनिट नंबर-10 में सोमवार को एक गंभीर औद्योगिक हादसा हुआ। कार्य के दौरान अचानक ऊपर से गर्म राख (राखड़) गिरने से चार से छह मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। क्या हुआ? घटना उस वक्त हुई जब सभी कामगार यूनिट में अपना नियमित काम कर रहे थे। अचानक ऊपर से गर्म राख उनके शरीर पर आ गिरी, जिससे उन्हें गंभीर जलन और चोटें आईं। हादसे के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों का इलाज जारी घटना की सूचना मिलते ही