बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजद की तैयारी: 31 विधायकों के टिकट काटे गए पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपनी उम्मीदवार सूची में बड़े बदलाव किए हैं। पार्टी ने कुल 143 उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की है, जिसमें 31 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए हैं। इस कदम के पीछे राजद का उद्देश्य विविध सामाजिक समीकरणों को संतुलित करना और कुशवाहा व वैश्य जातियों को प्राथमिकता देना बताया गया है। टिकट कटौती का सामाजिक समीकरण राजद ने अपनी रणनीति में यादव-मुस्लिम (माय) समीकरण बनाए रखा है। वर्तमान सूची में 50 यादव