महाराष्ट्र में रो-रो सेवा, परिवहन और पर्यटन का नया अध्याय Maharashtra Tourism News: मुंबई | महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई रो-रो सेवा (Roll-on/Roll-off Service) ने तटीय क्षेत्रों में परिवहन और यात्रा का स्वरूप बदल दिया है। इस सेवा का मुख्य उद्देश्य वाहनों और यात्रियों के लिए आवागमन को सरल, सुरक्षित और समयबचाऊ बनाना है। इस सेवा की सबसे खास बात यह है कि कार, बस और ट्रक जैसे वाहन सीधे जहाज़ पर चढ़ाए जाते हैं और समुद्री मार्ग से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचाए जाते हैं। इससे यात्रियों को लंबी सड़क यात्रा से मुक्ति मिलती है, ईंधन