Delhi Fire Incident: दिल्ली के बाहरी इलाके आदर्श नगर में बीती रात जो हुआ, वह सिर्फ एक अग्निकांड नहीं था, बल्कि शहरी जीवन की सुरक्षा पर एक बड़ा सवाल था। दिल्ली मेट्रो स्टाफ के लिए बनाए गए क्वार्टर में लगी आग ने एक पति, पत्नी और उनकी मासूम बच्ची की जान ले ली। आग की लपटों और चीखों ने एक परिवार को हमेशा के लिए खामोश कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब पूरा परिवार अपने कमरे में सो रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि उन्हें संभलने या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। सुबह होते-होते