Mirzapur The Film: भारतीय ओटीटी दर्शकों के लिए मिर्जापुर सिर्फ एक वेब सीरीज नहीं, बल्कि एक एहसास बन चुकी है। संवाद, किरदार और सत्ता की वह क्रूर दुनिया, जिसने दर्शकों को अपनी ओर बांधे रखा, अब एक नए मुकाम की ओर बढ़ रही है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मिर्जापुर मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है और इस खबर ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि इस ऐलान के साथ ही गुड्डू भईया यानी अली फजल का दमदार फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। यह खबर इसलिए भी खास