Monsoon Session: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 130वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर बृहस्पतिवार को भाजपा-नीत केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि इसे पेश करने के पीछे एक ‘बड़ा गुप्त एजेंडा’ है। हेमंत सोरेन नहीं समझ पा रहे संसद में क्यों आया विधेयक? सोरेन ने कहा कि वह यह समझ पाने में असमर्थ हैं कि 30 दिन या उससे अधिक जेल में रहने की स्थिति में मंत्रियों को उनके पदों से हटाने का प्रावधान करने वाला विधेयक संसद में क्यों पेश किया गया। प्रधानमंत्री झारखंड में खदानों की नीलामी की निगरानी में व्यस्त, जबकि यूरेनियम की