नागपुर में ESIC मेडिकल कॉलेज बनाने की तैयारी, सरकार ने प्रस्ताव जल्द भेजने का दिया भरोसा Nagpur ESIC Medical College: नागपुर में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) का मेडिकल कॉलेज स्थापित होगा। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने विधानसभा में यह आश्वासन दिया। यह आश्वासन विधायक प्रवीण दटके के तारांकित प्रश्न के जवाब में आया। पृष्ठभूमि: शिमला बैठक में हुआ था निर्णय केंद्र सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत ESIC की बैठक 27 जून 2025 को शिमला, हिमाचल प्रदेश में हुई थी। इस बैठक में देशभर में 10 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया, जिसमें