मतदाता सूची सुधार अभियान की अहमियत Nagpur voter list verification campaign: नागपुर, 13 अप्रैल। निर्वाचन विभाग द्वारा जिले में गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और कोई भी मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। जिलाधिकारी कार्यालय में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी कुमार आशीर्वाद ने अभियान की विस्तृत जानकारी दी और सभी दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर