Nipah Virus West Bengal: पश्चिम बंगाल से आई एक खबर ने एक बार फिर देश के स्वास्थ्य तंत्र को सतर्क कर दिया है। कोलकाता से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बारासात स्थित एक निजी अस्पताल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामलों की पहचान हुई है। दोनों ही मामले अस्पताल में कार्यरत नर्सों से जुड़े हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय मानते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। निपाह वायरस की गंभीरता को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकार दोनों अलर्ट मोड में आ गए हैं। उत्तर 24 परगना से मिले संदिग्ध मामले