Budget Session 2026: देश की राजनीति और अर्थव्यवस्था के लिए सबसे अहम माने जाने वाले बजट सत्र की आधिकारिक तारीखें तय हो चुकी हैं। संसद का यह सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इसकी जानकारी सार्वजनिक करते हुए बताया कि सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के दोनों सदनों का बजट सत्र बुलाने की मंजूरी दे दी है। बजट सत्र का स्वरूप और राष्ट्रीय महत्व बजट सत्र को संसद का