PM Modi Bengal Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान आज शनिवार को मौसम ने अचानक बड़ी भूमिका निभा दी। घने कोहरे और बेहद कम दृश्यता के कारण प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर नदिया जिले में निर्धारित स्थल पर उतर नहीं सका। सुरक्षा मानकों और तकनीकी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए पायलट ने हेलीकॉप्टर को कोलकाता वापस ले जाने का निर्णय लिया। इस अप्रत्याशित बदलाव के कारण प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन करना पड़ा। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब प्रधानमंत्री मोदी का बंगाल दौरा राजनीतिक, प्रशासनिक और विकासात्मक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा