तुलसी विवाह 2025: शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्त्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तुलसी विवाह का पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाएगा। यह पावन दिन 2 नवंबर 2025 (रविवार) को है। हिंदू परंपरा के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु और माता तुलसी (वृंदा) का विधिवत विवाह कराया जाता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी विवाह के आयोजन से घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य का वास होता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए अत्यंत फलदायी माना गया है जिनके विवाह में बाधाएं आ रही हों या वैवाहिक जीवन में