उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल। चुनाव से ऐन पहले बागदा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजे के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कब और कहाँ हुई कार्रवाई? शुक्रवार की रात बागदा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि इलाके में गांजे की तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अशारू हेरोभांगा श्मशान क्षेत्र में छापेमारी की। इसी दौरान एक बोरे के साथ संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। बोरे से निकला 13 किलो 700 ग्राम गांजा पुलिस ने बोरे