विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस 2025 के अवसर पर केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने हड्डी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आयुर्वेद के माध्यम से हड्डियों की मजबूती और रोग निवारण के महत्व पर जोर दिया है। ऑस्टियोपोरोसिस एक धीमी लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो हड्डियों को कमजोर कर देती है और उन्हें टूटने के लिए अधिक संवेदनशील बना देती है। इसे अक्सर “मौन रोग” कहा जाता है क्योंकि अधिकांश मामलों में यह केवल हड्डी टूटने पर ही स्पष्ट होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों की ताकत और घनता के धीरे-धीरे कम होने के कारण उत्पन्न होता है। यह अक्सर हिप,