जरूर पढ़ें

Nagpur News: नागपुर के राऊलगांव में विस्फोटक फैक्ट्री में धमाका, 17 मरे, 18 घायल, CM फडणवीस ने किया ₹5 लाख मुआवजे का ऐलान

Nagpur Raulganv explosive factory blast news: नागपुर के राऊलगांव में विस्फोटक फैक्ट्री में धमाका: 17 मरे, 18 घायल — CM फडणवीस ने किया ₹5 लाख मुआवजे का ऐलान
भूतपूर्व मंत्री अनिल देशमुख पहुंचे घायलों को देखने नागपुर के अस्पताल में(Photo: RB / Jassi)

Nagpur Raulganv explosive factory blast news: नागपुर के राऊलगांव में विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाके से 17 की मौत, 18 घायल। CM फडणवीस ने ₹5 लाख मुआवजे का ऐलान किया। DM, SP मौके पर पहुँचे, NDRF-SDRF तैनात। जांच के आदेश दिए गए।

Updated:

नागपुर: नागपुर जिले के राऊलगांव में एक विस्फोटक फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में 17 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 18 लोग घायल हैं, जिन्हें तत्काल नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Nagpur Raulganv explosive factory blast news: नागपुर के राऊलगांव में विस्फोटक फैक्ट्री में धमाका: 17 मरे, 18 घायल — CM फडणवीस ने किया ₹5 लाख मुआवजे का ऐलान
भूतपूर्व मंत्री अनिल देशमुख पहुंचे घायलों को देखने नागपुर के अस्पताल में (Photo: RB/Jassi)

Nagpur Raulganv explosive factory blast news: मुंबई से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस हादसे को अत्यंत दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया और गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। साथ ही बताया कि संबंधित कंपनी भी पीड़ित परिवारों को अलग से आर्थिक मदद देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुँच गए। राहत एवं बचाव कार्य के लिए NDRF और SDRF की टीमें मौके पर तैनात हैं।

Nagpur Raulganv explosive factory blast news: नागपुर के राऊलगांव में विस्फोटक फैक्ट्री में धमाका: 17 मरे, 18 घायल — CM फडणवीस ने किया ₹5 लाख मुआवजे का ऐलान
Nagpur Raulganv explosive factory blast news: नागपुर के राऊलगांव में विस्फोटक फैक्ट्री में धमाका: 17 मरे, 18 घायल — CM फडणवीस ने किया ₹5 लाख मुआवजे का ऐलान

घटना के कारणों की पहचान और भविष्य में ऐसे हादसों की रोकथाम के लिए गहन जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि देते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Gangesh Kumar

Rashtra Bharat में Writer, Author और Editor। राजनीति, नीति और सामाजिक विषयों पर केंद्रित लेखन। BHU से स्नातक और शोधपूर्ण रिपोर्टिंग व विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं।