जरूर पढ़ें

पीरियड्स लीव पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार, कहा- महिलाओं को नहीं मिलेगी नौकरी

पीरियड्स लीव पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार, कहा- महिलाओं को नहीं मिलेगी नौकरी
पीरियड्स लीव पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इंकार, कहा- महिलाओं को नहीं मिलेगी नौकरी

Period Leave: सुप्रीम कोर्ट ने कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के लिए पीरियड्स लीव को अनिवार्य बनाने की मांग पर सुनवाई से इंकार कर दिया। अदालत ने कहा कि इसे कानून बनाने से महिलाओं के रोजगार पर असर पड़ सकता है।

Updated:

Period Leave: कामकाजी महिलाओं और छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान छुट्टी देने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल सुनवाई से इंकार कर दिया है। अदालत का कहना है कि इस मुद्दे पर सीधे कानून बनाने से पहले इसके सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार करना जरूरी है।

मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि अगर कोई कंपनी या संस्था अपनी इच्छा से महिलाओं को पीरियड्स के दौरान छुट्टी दे रही है तो यह अच्छी पहल है। लेकिन इसे कानून के रूप में अनिवार्य कर देने से कुछ दूसरी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं, जिन पर ध्यान देना जरूरी है।

महिलाओं को नहीं मिलेगी नौकरी

अदालत ने यह भी कहा कि अगर पीरियड्स लीव को अनिवार्य बना दिया गया, तो संभव है कि कुछ नियोक्ता महिलाओं को नौकरी देने से ही कतराने लगें। इससे महिलाओं के रोजगार के अवसर कम हो सकते हैं। चीफ जस्टिस ने कहा कि ऐसी स्थिति भी बन सकती है कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों, न्यायपालिका या अन्य क्षेत्रों में काम देने से बचा जाए, जो उनके करियर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में मांग की गई थी कि जैसे गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को छुट्टी मिलती है, वैसे ही मासिक धर्म के दौरान भी छुट्टी का प्रावधान होना चाहिए। याचिका में यह भी कहा गया था कि कुछ राज्यों और निजी कंपनियों ने महिलाओं के लिए महीने में दो दिन की पीरियड्स लीव देने का नियम बनाया है। इसलिए केंद्र सरकार या सुप्रीम कोर्ट सभी राज्यों को ऐसा नियम लागू करने का निर्देश दे।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सीधे दखल देने से इंकार कर दिया है और संकेत दिया है कि इस मुद्दे पर नीति बनाना सरकार का काम है। अब देखना होगा कि सरकार इस विषय पर आगे क्या कदम उठाती है और क्या भविष्य में महिलाओं के लिए पीरियड्स लीव को लेकर कोई राष्ट्रीय नीति बनती है या नहीं।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।