जरूर पढ़ें

Gold Price Today: लगातार जारी है गिरावट, जानिए आज आपके शहर में कितना सस्ता हुआ सोना

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता! इस सप्ताह लगातार तीसरे दिन गिरे भाव, जानिए लेटेस्ट रेट
Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता! इस सप्ताह लगातार तीसरे दिन गिरे भाव, जानिए लेटेस्ट रेट

सोने की कीमतों में पिछले एक सप्ताह से लगातार नरमी बनी हुई है। 19 मार्च को बड़ी कमी दर्ज की गई थी और 20 मार्च को भी गिरावट का सिलसिला जारी है।

Updated:

Gold Price Today: सोने की कीमत में लगातार गिरावट जारी है. कल 19 मार्च को बड़ी कमीदर्ज की गयी. वहीं आज भी गिरावट देखने को मिल रही है. ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 20 मार्च को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,042 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹13,789 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,280 प्रति ग्राम है.

बीते एक सप्ताह से जारी है गिरावट

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते करीब एक सप्ताह से सोने के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि इस बीच एक दिन 17 मार्च को केवल 66 रुपये की मामूली बढ़ोतरी हुई थी. इसके अलावा रोजाना सोने की कीमत में कमी आ रही है. कल 19 मार्च को 24 कैरेट सोने के भाव में 714 रुपये प्रति ग्राम की कमी दर्ज हुई थी. वहीं आज 20 मार्च को फिलहाल 1 रुपये प्रति ग्राम की कमी देखने को मिल रही है, लेकिन उम्मीद है कि दिनभर में यह आंकड़े कभी भी बदल सकते हैं.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 20 मार्च को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹15,042 प्रति ग्राम है. वहीं मुंबई में ₹15,027, पटना में ₹15,032, कोलकाता में ₹15,027 और लखनऊ में ₹15,042 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्क के कारण कीमतों में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरेट (₹/ग्राम) 22 कैरेट (₹/ग्राम) 18 कैरेट (₹/ग्राम)
लखनऊ ₹15,042 ₹13,789 ₹11,280
जयपुर ₹15,042 ₹13,789 ₹11,280
दिल्ली ₹15,042 ₹13,789 ₹11,280
पटना ₹15,032 ₹13,779 ₹11,270
मुंबई ₹15,027 ₹13,774 ₹11,270
अहमदाबाद ₹15,032 ₹13,779 ₹11,270
पुणे ₹15,027 ₹13,774 ₹11,270
कोलकाता ₹15,027 ₹13,774 ₹11,270
मेरठ ₹15,042 ₹13,789 ₹11,280
लुधियाना ₹15,042 ₹13,779 ₹11,280
गुवाहाटी ₹15,027 ₹13,774 ₹11,270
जलगांव ₹15,027 ₹13,774 ₹11,270
इंदौर ₹15,032 ₹13,779 ₹11,270
कानपुर ₹15,042 ₹13,789 ₹11,280
सूरत ₹15,032 ₹13,779 ₹11,270
नागपुर ₹15,027 ₹13,774 ₹11,270
चंडीगढ़ ₹15,042 ₹13,789 ₹11,280
नासिक ₹15,030 ₹13,777 ₹11,273
बैंगलोर ₹15,027 ₹13,774 ₹11,270
अयोध्या ₹15,042 ₹13,789 ₹11,280

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।