जरूर पढ़ें

Howrah News: बाली विधानसभा में चुनावी हिंसा, तृणमूल कार्यकर्ता घायल, BJP पर आरोप – थाने में धरना

Bally assembly election violence Howrah: बाली विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान दो दलों के बीच विवाद हुआ, जिसमें एक कार्यकर्ता के घायल होने का आरोप है। तृणमूल ने भाजपा पर मारपीट का आरोप लगाया, जबकि भाजपा ने घर पर हमला होने की बात कही। घटना के बाद थाने में प्रदर्शन हुआ और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Updated:

बाली विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान तनाव, एक कार्यकर्ता घायल

Bally assembly election violence Howrah: हावड़ा, पश्चिम बंगाल। बाली विधानसभा क्षेत्र में आज शाम चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा भड़क उठी। एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गया। घटना को लेकर तृणमूल ने BJP पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वहीं BJP ने पलटवार किया है।

क्या हुआ?

तृणमूल के आरोप के अनुसार, BJP प्रत्याशी संजय सिंह अपने समर्थकों के साथ प्रचार करते हुए हाल ही में BJP छोड़कर तृणमूल में शामिल हुए रणवीर दलुई के घर के सामने से गुजर रहे थे। इस दौरान रणवीर की माँ को अभद्र गालियाँ दी गईं। जब रणवीर ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई और उसके हाथ में गंभीर चोट आई।

आरोप-प्रत्यारोप के बीच थाने में प्रदर्शन, पुलिस ने शुरू की जांच

थाने में धरना, GT रोड अवरोध की चेतावनी

घटना के विरोध में बाली से तृणमूल प्रत्याशी कैलाश मिश्र अपने कार्यकर्ताओं के साथ बाली थाने पहुँचे। दोषियों की गिरफ्तारी की माँग को लेकर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर धरना शुरू कर दिया। पुलिश कार्रवाई न होने पर GT रोड अवरोध करने की चेतावनी भी दी गई।

BJP का पलटवार

BJP नेत्री पौलमी आदक ने आरोप लगाया कि जब वे अपने प्रत्याशी के साथ प्रचार के लिए निकलीं, उसी दौरान तृणमूल समर्थकों ने उनके घर पर पथराव कर खिड़की के शीशे तोड़ दिए।

पुलिस जाँच शुरू

बाली थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले की जाँच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि पुलिस किस पर और कब कार्रवाई करती है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Asfi Shadab

एक लेखक, चिंतक और जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, जो खेल, राजनीति और वित्त की जटिलता को समझते हुए उनके बीच के रिश्तों पर निरंतर शोध और विश्लेषण करते हैं। जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को सरल, तर्कपूर्ण और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध।