Amravati News: धातखेड़ा बांध में चार युवाओं के डूबने की आशंका, इलाके में मचा डर

Amravati Dhatkheda Dam four youth drowning: अमरावती के धातखेड़ा बांध में चार युवाओं के डूबने की आशंका से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जानकारी में दो युवक और दो युवतियों के शामिल होने की बात सामने आई है। सभी के खोलापुरी गेट क्षेत्र के निवासी होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस और डीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और खोज अभियान शुरू किया गया।
विषयसूची
धातखेड़ा बांध हादसे से इलाके में बढ़ी चिंता
Amravati Dhatkheda Dam four youth drowning: अमरावती। फ्रेजरपुरा थाना क्षेत्र में स्थित गोडे कॉलेज के पीछे धातखेड़ा बांध में चार युवाओं के डूबने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इनमें दो युवक और दो युवतियां शामिल हैं। सभी खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की डीआरएफ (आपदा राहत दल) टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस प्रशासन ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस और डीआरएफ टीम ने तेज किया खोज अभियान
इस दुखद घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी और शोक का माहौल छा गया। स्थानीय नागरिक भी बांध के आसपास जमा हो गए।
फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच पुलिस कर रही है। आगे की जानकारी प्रशासन द्वारा जारी की जाएगी।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र

