जरूर पढ़ें

VIDEO: राघव चड्ढा का छलका दर्द, बोले- “मेरी खामोशी को हार मत समझना”, AAP पर उठाए गंभीर सवाल

राघव चड्ढा का छलका दर्द, बोले- “मेरी खामोशी को हार मत समझना”, AAP पर उठाए गंभीर सवाल
राघव चड्ढा का छलका दर्द, बोले- “मेरी खामोशी को हार मत समझना” (Pic Credit- X @raghav_chadha)

राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। उन्होंने पार्टी पर ही बोलने से रोकने का आरोप लगाया और शायराना अंदाज में जवाब दिया। विपक्ष ने इसे तानाशाही बताया, जिससे मामला और गरमा गया है।

Updated:

Raghav Chadda: राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद आप सांसद राघव चड्ढा ने खुलकर अपनी बात रखी है। एक वीडियो जारी कर उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े किए। उनके शब्दों में दर्द भी था और एक चुनौती भी। उन्होंने कहा, “मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं वो दरिया हूं जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।” यह सिर्फ एक शेर नहीं, बल्कि उनकी मौजूदा स्थिति का साफ इशारा था।

जनता के मुद्दों को उठाते आये हैं राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने साफ कहा कि जब-जब उन्हें संसद में बोलने का मौका मिला, उन्होंने आम जनता के मुद्दों को उठाया। चाहे एयरपोर्ट पर महंगे खाने की बात हो, जोमैटो डिलीवरी बॉय की समस्याएं हों या टोल टैक्स और बैंक चार्ज जैसे रोजमर्रा के मुद्दे। गौरतलब है कि उन्होंने उन बातों को हमेशा संसद में जगह दी, जो आमतौर पर अनदेखी रह जाती हैं। ऐसे में अब राघव चड्डा ने बड़ा सवाल उठाया है कि क्या जनता के मुद्दों को उठाना अपराध है?

जनता के लिए हमेशा लड़ते रहेंगे- राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से कहा है कि उन्हें बोलने का मौका न दिया जाए। यह बात सामने आते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। चड्ढा ने भावुक अंदाज में कहा कि वह जनता से जुड़े हैं और उनके लिए ही लड़ते रहेंगे, चाहे रास्ता कितना भी मुश्किल क्यों न हो।

विपक्षी दलों की प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले पर विपक्षी दल भी चुप नहीं रहे। बीजेपी नेता रामवीर सिंह बिधूरी ने कहा कि राघव चड्डा हमेशा ही एकअच्छे वक्ता रहे हैं। अगर आम आदमी पार्टी (AAP) उन्हें बोलने से रोकना चाहती है तो यह पूरी तरह से तानाशाही है। साथ ही उन्होंने सवाल भी उठाया कि क्या पार्टी के भीतर लोकतंत्र बचा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेताओं ने भी इस कदम को लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।