CBSE 10th Results 2026: देशभर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों की नजरें इस समय सिर्फ एक सवाल पर टिकी हैं की क्या आज 10वीं का रिजल्ट जारी होगा? सोशल मीडिया से लेकर कोचिंग संस्थानों तक, हर जगह रिजल्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
इस साल CBSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित की थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद अब कॉपियों के मूल्यांकन का काम तेजी से जारी है। इसी बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रिजल्ट 14 अप्रैल को जारी हो सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
पिछले वर्षों के ट्रेंड
अगर पिछले वर्षों के ट्रेंड पर नजर डालें, तो CBSE आमतौर पर मई महीने में ही 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी करता रहा है। ऐसे में इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि रिजल्ट मई के मध्य तक घोषित किया जा सकता है। हालांकि, जब तक बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं होता, तब तक किसी भी खबर को अंतिम मानना सही नहीं होगा।
कैसे चेक करें रिजल्ट ?
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इसके लिए cbse.gov.in और results.cbse.nic.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा DigiLocker और UMANG ऐप का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस बार बोर्ड डिजिटल मार्कशीट पर खास जोर दे रहा है, ताकि छात्रों को तुरंत और सुरक्षित तरीके से अपने दस्तावेज मिल सकें।
फिलहाल, “आज रिजल्ट आएगा” जैसी खबरें भले ही ट्रेंड कर रही हों, लेकिन सच्चाई यही है कि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक जानकारी का ही इंतजार करें।