मां की प्रार्थना से समाज को मिला बड़ा संदेश
Ratna Debnath Neel Shashthi puja West Bengal: कोलकाता: तिलोत्तमा की मां रत्ना देवनाथ ने नील षष्ठी पूजा संपन्न की। यह पूजा उन्होंने अपनी बेटी के लिए नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की सभी बेटियों की सुरक्षा की कामना के साथ की।
अपनी बेटी को खो चुकी रत्ना देवनाथ ने इस अवसर पर पूरे राज्य की महिलाओं और बच्चियों की सलामती के लिए प्रार्थना की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी बेटी ने जो प्रतिरोध का रास्ता दिखाया है, वे उसी रास्ते पर चलती रहेंगी।

बेटियों की सुरक्षा के लिए जागरूकता जरूरी
यह पूजा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक माँ का संकल्प भी है — कि उनकी बेटी की आवाज़ और उसका संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा।
तिलोत्तमा प्रकरण पश्चिम बंगाल में महिला सुरक्षा को लेकर व्यापक जनआंदोलन का प्रतीक बन चुका है। रत्ना देवनाथ का यह कदम उस भावना को और गहरा करता है।


रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल