पंचला (हावड़ा): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को पंचला में चुनावी सभा के दौरान भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला।
Bengal: Mamata Banerjee Attacks BJP & Election Commission in Howrah Rally
पंचला, हावड़ा में ममता बनर्जी का बड़ा बयान। चुनाव आयोग और भाजपा पर तीखा हमला, केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को बताया अवैध। बंगाल चुनाव में सियासत तेज।#mamatabanerjee pic.twitter.com/7QgKkzF1X8
— Rashtra Bharat (@RBharatdigital) April 18, 2026
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को सीधे संबोधित करते हुए कहा — “सभी दलों के साथ समान व्यवहार करना आपकी जिम्मेदारी है। चुनाव आयोग SIR के नाम पर लोगों को परेशान कर रहा है और भाजपा की बात का पालन कर रहा है।”
उन्होंने ED, CBI और आयकर विभाग की छापेमारी को अवैध करार देते हुए कहा कि तृणमूल कार्यकर्ताओं और नेताओं के घरों पर की जा रही कार्रवाई केवल डराने की नौटंकी है।
भाजपा पर सीधा वार करते हुए ममता ने कहा — “भाजपा 12 साल में 24 लाख नौकरियां नहीं दे पाई। रेलवे के कुछ हिस्से बिक चुके हैं, सरकार इसे बड़ी कंपनियों को बेच रही है।” उन्होंने यह भी कहा कि “भाजपा जिस हिंदुत्व की बात कर रही है वह हिंदू धर्म नहीं, बल्कि भाजपा द्वारा बनाया गया धर्म है।”
आयकर विभाग और CBI के अधिकारियों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा — “भाजपा के उकसावे के आगे मत झुकिए। आपके पास परिवार है, नौकरी है — तृणमूल कांग्रेस को परेशान करने की कोशिश मत करो।”
पश्चिम बंगाल चुनाव में केंद्रीय एजेंसियों की भूमिका अब एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बनती जा रही है।
रिपोर्ट: सुमित चक्रवर्ती, पंचला/हावड़ा