CJP Protest: मेडिकल और बोर्ड परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर शुरू हो गया है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके कर रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल लोग केंद्र सरकार से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
“Resign Dharmendra Pradhan.. Resign Modi”
The calls from Gen Z at CJP protest in Jantar Mantar today. Crowd is now pouring in. Those bootlickers of BJP who wanted to brush this aside as irrelevant and miniscule are going to have a sleepless night today! pic.twitter.com/6O6yaxHi1u
— Shivam Singh (@PoeticShivam) June 6, 2026
क्यों हो रहा प्रदर्शन ?
CJP का आरोप है कि हाल के वर्षों में देश की प्रमुख परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर लगातार सवाल उठे हैं। पार्टी विशेष रूप से NEET-UG परीक्षा में सामने आए कथित पेपर लीक मामले और CBSE की कक्षा 12 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में इस्तेमाल किए गए ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में हुई गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन कर रही है। इन विवादों के बाद लाखों छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी देखी गई। CBSE मूल्यांकन विवाद बढ़ने के बाद बोर्ड के तत्कालीन चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला भी किया गया था। CJP का कहना है कि इन घटनाओं ने शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
Current situation at Jantar Mantar. pic.twitter.com/xxzEDG6ZCf
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) June 6, 2026
कैसे बनी कॉकरोच जनता पार्टी?
कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। पार्टी का नाम उस टिप्पणी से प्रेरित बताया जाता है, जिसमें एक सुनवाई के दौरान कुछ लोगों के लिए “कॉकरोच” शब्द का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक अभियान शुरू हुआ, जो धीरे-धीरे एक संगठित आंदोलन में बदल गया। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इसके बाद वे उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका गए और हाल ही में बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर डिग्री पूरी की है।
कौन हैं अभिजीत दिपके ?
अभिजीत दिपके पहले आम आदमी पार्टी के साथ भी काम कर चुके हैं। वर्ष 2020 से 2023 के बीच उन्होंने सोशल मीडिया प्रबंधन और चुनावी अभियानों में भूमिका निभाई थी। अब वे CJP के जरिए शिक्षा, युवाओं और जवाबदेही जैसे मुद्दों को लेकर सक्रिय हैं। जंतर-मंतर पर जारी यह प्रदर्शन छात्रों के भविष्य और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर केंद्रित है, जिस पर देशभर की नजर बनी हुई है।