Rashtra Bharat Logo

Kolkata News: कॉलेज स्क्वायर सार्वजनिक दुर्गा पूजा की खूंटी पूजा से हुई शुरुआत, शामिल हुए शमीक भट्टाचार्य

Kolkata News: कॉलेज स्क्वायर सार्वजनिक दुर्गा पूजा की खूंटी पूजा से हुई शुरुआत, शामिल हुए शमीक भट्टाचार्य
College Square Durga Puja Khuti Puja Samik Bhattacharya: कॉलेज स्क्वायर सार्वजनिक दुर्गा पूजा की खूंटी पूजा से हुई शुरुआत, शामिल हुए शमीक भट्टाचार्य (Photo: RB / Ekbal)

College Square Durga Puja Khuti Puja Samik Bhattacharya: कोलकाता के कॉलेज स्क्वायर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने खूंटी पूजा के साथ इस वर्ष के दुर्गा पूजा आयोजन की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम में राज्य भाजपा अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य शामिल हुए। उन्होंने समिति को शुभकामनाएं दीं और शांतिपूर्ण आयोजन की कामना की। समिति ने आकर्षक पंडाल, प्रतिमा, रोशनी, सुरक्षा और दर्शकों की सुविधा पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

Updated:
·by
Asfi Shadab
Asfi Shadab
Share:

विषयसूची

कॉलेज स्क्वायर में दुर्गा पूजा की तैयारियों की हुई शुरुआत

College Square Durga Puja Khuti Puja Samik Bhattacharya: कोलकाता: ऐतिहासिक कॉलेज स्क्वायर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के इस साल के दुर्गोत्सव की आधिकारिक शुरुआत बृहस्पतिवार को खूंटी पूजा के साथ हुई। इस शुभ अवसर पर राज्य भाजपा अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य मौजूद रहे।

पूजा की शुरुआत में शमीक भट्टाचार्य ने कमेटी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और आगामी दुर्गोत्सव के सुंदर, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने की कामना की।

वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच खूंटी पूजा संपन्न हुई। इस दौरान पूजा कमेटी के अध्यक्ष, सचिव, अन्य पदाधिकारी, सदस्य-सदस्याएं और बड़ी संख्या में भक्त व दर्शनार्थी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान कॉलेज स्क्वायर परिसर उत्सव के माहौल में सराबोर हो उठा।

College Square Durga Puja Khuti Puja Samik Bhattacharya: कॉलेज स्क्वायर सार्वजनिक दुर्गा पूजा की खूंटी पूजा से हुई शुरुआत, शामिल हुए शमीक भट्टाचार्य
College Square Durga Puja Khuti Puja Samik Bhattacharya: कॉलेज स्क्वायर सार्वजनिक दुर्गा पूजा की खूंटी पूजा से हुई शुरुआत, शामिल हुए शमीक भट्टाचार्य (Photo: RB / Ekbal)
College Square Durga Puja Khuti Puja Samik Bhattacharya: कॉलेज स्क्वायर सार्वजनिक दुर्गा पूजा की खूंटी पूजा से हुई शुरुआत, शामिल हुए शमीक भट्टाचार्य
College Square Durga Puja Khuti Puja Samik Bhattacharya: कॉलेज स्क्वायर सार्वजनिक दुर्गा पूजा की खूंटी पूजा से हुई शुरुआत, शामिल हुए शमीक भट्टाचार्य (Photo: RB / Ekbal)

खूंटी पूजा में शामिल हुए शमीक भट्टाचार्य, समिति ने बताई आगे की योजना

शमीक भट्टाचार्य ने कहा, “दुर्गा पूजा केवल एक धार्मिक उत्सव नहीं है, यह बंगाल की संस्कृति, परंपरा और सद्भाव का प्रतीक है। समाज के सभी वर्गों की भागीदारी से यह उत्सव और अर्थपूर्ण हो जाता है।” उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी दुर्गा पूजा सबके सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

पूजा कमेटी की ओर से बताया गया कि हर साल की तरह इस बार भी दर्शनार्थियों के लिए आकर्षक पंडाल, सृजनशील प्रतिमा और विशेष रोशनी की योजना बनाई गई है। सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और दर्शनार्थियों की सुविधा पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है।

खूंटी पूजा के साथ ही कॉलेज स्क्वायर सार्वजनिक दुर्गा पूजा की तैयारियां आधिकारिक रूप से शुरू हो गई हैं। पूजा कमेटी के अनुसार, अब पंडाल निर्माण और अन्य आयोजनों का काम पूरे उत्साह के साथ शुरू होगा।

College Square Durga Puja Khuti Puja Samik Bhattacharya: कॉलेज स्क्वायर सार्वजनिक दुर्गा पूजा की खूंटी पूजा से हुई शुरुआत, शामिल हुए शमीक भट्टाचार्य
College Square Durga Puja Khuti Puja Samik Bhattacharya: कॉलेज स्क्वायर सार्वजनिक दुर्गा पूजा की खूंटी पूजा से हुई शुरुआत, शामिल हुए शमीक भट्टाचार्य (Photo: RB / Ekbal)

रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।
Asfi Shadab

Asfi Shadab

असफ़ी शादाब राष्ट्र भारत में कंटेंट एडिटर और न्यूज़ राइटर हैं। वे क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं, खेल, राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय घटनाओं से संबंधित समाचारों का संपादन, तथ्य सत्यापन और प्रकाशन कार्य संभालते हैं। उनकी जिम्मेदारी विभिन्न राज्यों से प्राप्त समाचारों को आधिकारिक स्रोतों, उपलब्ध दस्तावेजों और विश्वसनीय जानकारी के आधार पर व्यवस्थित एवं स्पष्ट रूप में पाठकों तक पहुंचाना है। राष्ट्र भारत में वे महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार और अन्य राज्यों से प्राप्त समाचारों का संपादन करते हैं तथा उन्हें सरल, सटीक और पाठक-केंद्रित भाषा में प्रस्तुत करने का कार्य करते हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रकाशित सामग्री संपादकीय मानकों, तथ्यात्मक शुद्धता और विश्वसनीय स्रोतों के अनुरूप हो। मुख्य कार्यक्षेत्र (Core Responsibilities): क्राइम, राजनीति, सरकारी योजनाओं और समसामयिक समाचारों का संपादन। विभिन्न संवाददाताओं और विश्वसनीय समाचार स्रोतों से प्राप्त सामग्री का तथ्य सत्यापन। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों, सरकारी दस्तावेजों एवं विश्वसनीय स्रोतों के आधार पर समाचारों का संपादन। स्पष्ट, संतुलित और पाठक-अनुकूल भाषा में समाचार प्रस्तुत करना। राष्ट्र भारत की संपादकीय नीतियों और पत्रकारिता मानकों के अनुरूप सामग्री प्रकाशित करना। संपादकीय दृष्टिकोण (Editorial Approach): असफ़ी शादाब का उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, संतुलित और स्पष्ट समाचार पहुंचाना है। वे प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सामग्री की भाषा, संदर्भ और उपलब्ध स्रोतों की समीक्षा करते हैं ताकि समाचार संपादकीय गुणवत्ता और विश्वसनीयता के मानकों पर खरा उतर सके।