जरूर पढ़ें

Gold Price Today: गिरा सोने का भाव, चेक करें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

Gold price Today: बड़ी राहत! लगातार चौथे दिन गिरा सोने का भाव, जानिए अपने शहर का ताजा रेट
Gold price Today: बड़ी राहत! लगातार चौथे दिन गिरा सोने का भाव, जानिए अपने शहर का ताजा रेट

आज सोने के दाम में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे खरीदारों में उत्साह बढ़ा है। पिछले हफ्ते बढ़ोतरी के बाद इस सप्ताह की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सोमवार को भी कमी आई थी, जबकि मंगलवार को भाव स्थिर रहे। अलग-अलग शहरों में टैक्स के कारण कीमतों में अंतर देखा जा रहा है।

Updated:

Gold Price Today: सोने के दाम में आज एक बार फिर नरमी देखने को मिली है, जिससे खरीदारों के चेहरे खिल उठे हैं. कल यानी मंगलवार को जहां कीमतें स्थिर बनी हुई थीं, वहीं आज बाजार खुलते ही गिरावट दर्ज की गई. इस गिरावट के बाद अगर आप भी सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो यहां जान लीजिये अपने शहर में सोने का ताजा भाव.

सोने का ताजा भाव

ताजा आंकड़ों के अनुसार आज 22 अप्रैल को भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,543 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,249 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,661 प्रति ग्राम है. उल्लेखनीय है कि यह शुरुआती कीमत है और दिनभर में यह आंकड़े कभी-भी बदल सकते हैं. फ़िलहाल सोने की कीमत में 1 रुपये प्रति ग्राम की मामूली गिरावट दर्ज हुई है.

पिछले दिनों की कीमत

पिछले दिनों की कीमत पर एक नजर डालें तो बीते सप्ताह सोने के भाव में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली थी. सप्ताह की शुरुआत भले ही गिरावट के साथ हुई थी, लेकिन पूरे सप्ताह सोने की कीमत में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज हुई. बीते सप्ताह 24 कैरेट सोने की कीमत में 300 रुपये प्रति ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज हुई. वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत में 270 रुपये प्रति ग्राम बढ़ोतरी हुई है.

इस सप्ताह की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है. सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में 49 रुपये और 22 कैरेट सोने की कीमत में 45 रुपये प्रति ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है. वहीं कल मंगलवार को कीमत स्थिर रही.

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत

विभिन्न शहरों में सोने की कीमत देखें तो आज 22 अप्रैल को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,543 प्रति ग्राम है. वहीं 22 कैरेट सोने का भाव ₹14,249 और 18 कैरेट सोने का भाव ₹11,661 प्रति ग्राम है. जयपुर और लखनऊ में भी आज यही भाव है. वहीं मुंबई, पटना और कोलकाता में दिल्ली के मुकाबले सोने के भाव कम हैं. उल्लेखनीय है कि विभिन्न शहरों में टैक्स और अन्य शुल्कों के कारण कीमत में अंतर देखने को मिलता है.

शहर 24 कैरट सोना (आज) 22 कैरट सोना (आज) 18 कैरट सोना (आज)
लखनऊ ₹15,543 ₹14,249 ₹11,661
जयपुर ₹15,543 ₹14,249 ₹11,661
दिल्ली ₹15,543 ₹14,249 ₹11,661
पटना ₹15,533 ₹14,239 ₹11,651
मुंबई ₹15,528 ₹14,234 ₹11,646
अहमदाबाद ₹15,533 ₹14,239 ₹11,651
पुणे ₹15,528 ₹14,234 ₹11,646
कोलकाता ₹15,528 ₹14,234 ₹11,646
मेरठ ₹15,543 ₹14,249 ₹11,661
लुधियाना ₹15,543 ₹14,249 ₹11,661

डिस्क्लेमर: राष्ट्र भारत पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को राष्ट्र भारत की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।