कामगार नगर में आग लगने से इलाके में मची अफरा-तफरी
Nagpur Kamgar Nagar furniture waste fire: नागपुर के कामगार नगर इलाके में फैसिलिटी पैनल प्रोडक्ट फर्नीचर कंपनी के पीछे स्थित एक खाली प्लॉट में जमा फर्नीचर के कचरे में अचानक आग लग गई। आग की लपटें ऊंची उठते देख आसपास के निवासियों में हड़कंप मच गया।
समय पर पहुंची दमकल, बड़ा हादसा टला
सूचना मिलते ही सुगत नगर फायर स्टेशन से दमकल वाहन महज 3 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गया। टीम ने तुरंत पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। अग्नि मिशन प्रमुख कपिल पारवे ने बताया कि त्वरित कार्रवाई की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।
दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा
घटनास्थल के पास रहने वाले एक स्थानीय निवासी ने बताया, “यहां डेकोरेशन का काम है और मकान बिल्कुल आग वाली जगह से सटा हुआ है। आग इतनी तेज़ थी कि अगर फायर ब्रिगेड 5 मिनट भी लेट होती तो मेरा घर चपेट में आ जाता। शुक्र है समय रहते आग बुझ गई।”
लंबे समय से जमा था कचरा
अग्नि मिशन प्रमुख कपिल पारवे के अनुसार, उस प्लॉट में लंबे समय से फर्नीचर का कचरा और गंदगी जमा थी, जो इस आग का मुख्य कारण बनी। कंपनी के मालिक संजय अग्रवाल को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
प्रशासन की ओर से अभी तक आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र