भाटपाड़ा में हिंसा से बढ़ा तनाव
Bhatpara CISF jawan shot Jagatdal election violence: भाटपाड़ा/जगद्दल, उत्तर 24 परगना। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से ठीक पहले उत्तर 24 परगना का भाटपाड़ा-जगद्दल इलाका एक बार फिर हिंसा की चपेट में आ गया। रविवार की रात बीजेपी (BJP) प्रत्याशी पवन कुमार सिंह के घर के बाहर गोलीबारी हुई, जिसमें उनकी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ (CISF) जवान योगेश शर्मा पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की शुरुआत जगद्दल के आटचाला बागान इलाके से हुई, जहाँ शाम के बाद टीएमसी (TMC) और बीजेपी (BJP) कार्यकर्ताओं के बीच बहसबाज़ी से संघर्ष शुरू हुआ। देखते ही देखते ईंटबाज़ी शुरू हो गई और कई लोग घायल हुए।

जगद्दल में झड़प और गोलीबारी, इलाके में बढ़ा तनाव#Jagatdal #Bhatpara #WestBengalNews #Violence #CISFJawan #Breaking pic.twitter.com/biNFT0zgqw
— Rashtra Bharat (@RBharatdigital) April 27, 2026

इसके बाद जगद्दल सीट के बीजेपी (BJP) प्रत्याशी राजेश कुमार थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुँचे, तो थाने के सामने भी हिंसा भड़क उठी। बीजेपी (BJP) का आरोप है कि थाने के बाहर टीएमसी (TMC) समर्थकों ने उन पर पथराव किया। वहीं भाटपाड़ा सीट के TMC प्रत्याशी अमित गुप्ता ने आरोप लगाया कि उनके एक कार्यकर्ता की पिटाई हुई और विरोध करने पर बीजेपी (BJP) नेता अर्जुन सिंह व उनके समर्थकों ने टीएमसी (TMC) कार्यकर्ताओं पर हमला किया।
गोलीबारी में सीआईएसएफ जवान घायल हुआ
पवन सिंह ने दावा किया कि उनके घर के सामने टीएमसी (TMC) के उपद्रवियों ने अचानक बम फेंके और जब उनकी सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ (CISF) जवान बाहर आए, तो उन पर गोली चलाई गई।
पुलिस ने स्थिति काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और जगद्दल थाने का गेट बंद कर दिया गया। इलाके में आरएएफ (RAF) और केंद्रीय बल तैनात किए गए हैं। कैमरे के सामने पुलिस ने कोई बयान देने से इनकार किया, जिससे BJP नेतृत्व ने खुलकर नाराज़गी जताई।
भाटपाड़ा में तनाव, राजनीतिक टकराव के बीच जवान घायल#PoliticalClash #BhatparaViolence #WestBengal #ElectionNews #CISF #BreakingNews pic.twitter.com/rVCegctAXK
— Rashtra Bharat (@RBharatdigital) April 27, 2026

चुनाव से पहले जगद्दल में बार-बार हिंसा की घटनाएं सामने आने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर नज़र रखी जा रही है।
North 24 Parganas News: भाटपाड़ा में गोलीकांड, सीआईएसएफ जवान घायल, चुनाव से पहले बढ़ा तनाव#Bhatpara #WestBengal #ElectionViolence #CISF #BreakingNews pic.twitter.com/mRXxFOShQT
— Rashtra Bharat (@RBharatdigital) April 27, 2026
रिपोर्ट: एकबाल, पश्चिम बंगाल