सिवान गोलीकांड के बाद परिवार में पसरा मातम
Siwan shooting BJP ex MLC nephew killed: सिवान, बिहार। खुशी का एक मौका मातम में बदल गया। भाजपा के पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के भांजे हर्ष सिंह और बहनोई चंदन कुमार सिंह पर बाइक सवार अपराधियों ने उस वक्त गोलियां चला दीं, जब वे अपनी बहन के तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस हमले में हर्ष सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चंदन कुमार सिंह की हालत नाजुक बनी हुई है।
कैसे हुई घटना
बताया जा रहा है कि रास्ते में साइड देने और गाड़ी में स्क्रैच लगने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। देखते-देखते यह मामूली झड़प हिंसक हो गई और बाइक सवार अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


अस्पताल में अफरा-तफरी
घटना के बाद सिवान जिला अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल रहा। गंभीर हालत को देखते हुए चंदन कुमार सिंह को पटना रेफर किया गया है। पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह खुद अस्पताल पहुंचे। पूरा परिवार इस वक्त गहरे सदमे में है।
मामूली विवाद ने छीन ली एक युवक की जान
स्थानीय चिकित्सक ने की कड़ी निंदा
सिवान के जाने-माने सर्जन डॉ. विनय सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
(बाइट: डॉ. विनय सिंह, सर्जन, सिवान — एवं परिवार के सदस्य)
पुलिस कार्रवाई जारी
फिलहाल पुलिस आरोपी बाइक सवारों की तलाश में जुटी है। इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। गिरफ्तारी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

रिपोर्ट: आकाश, बिहार