Bengal Election Violence 2026 | हावड़ा: एक चौंकाने वाली घटना में मोहनबागान क्लब के सचिव, हावड़ा के वार्ड 26 के पूर्व काउंसलर और तृणमूल कांग्रेस नेता श्यामल मित्र पर बर्बर हमला किए जाने का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसके बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया।
Bengal Election Violence: TMC ex-councillor & Mohun Bagan Club secretary Shyamal Mitra brutally attacked in Howrah’s Ward 26. Viral video sparks tension; TMC demands arrest, police begin probe.#RashtraBharat #BengalResult pic.twitter.com/WLISAbnjJE
— Rashtra Bharat (@RBharatdigital) May 5, 2026
Bengal Election Violence 2026:
Shyamal Mitra TMC: वायरल वीडियो में कई लोग श्यामल मित्र को घेरकर उनके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि हमले का सटीक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना की तीखी निंदा करते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास जारी है। पुलिस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कानून हाथ में लेना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। स्थिति नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है।

मतगणना से ठीक पहले हुई इस घटना ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है।

रिपोर्ट: Ekbal, हावड़ा