जरूर पढ़ें

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! अगले 4 दिन भारी आंधी-बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! अगले 4 दिन भारी आंधी-बारिश की चेतावनी
Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! अगले 4 दिन भारी आंधी-बारिश की चेतावनी

Jharkhand Weather: झारखंड में 17 मई तक मौसम बदला हुआ रहेगा। IMD ने रांची समेत कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। 12 और 13 मई को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि 14 और 15 मई को ज्यादातर इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Updated:

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है तो कभी अचानक आंधी और बारिश से मौसम सुहाना हो जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में यह बदलाव अभी कुछ दिनों तक जारी रहेगा। मध्य प्रदेश और हिमालय की तरफ बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ रहा है, जिसका असर झारखंड के मौसम पर साफ दिख रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि 17 मई तक राज्य में मौसम ऐसा ही बना रह सकता है।

दिन के समय लोगों को गर्मी महसूस होगी, लेकिन दोपहर के बाद कई जिलों में तेज हवा, गरज के साथ बारिश और वज्रपात होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

आज इन इलाकों में तेज आंधी-बारिश की संभावना

12 मई को रांची समेत कई जिलों में मौसम खराब रहने की चेतावनी दी गई है। रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इसके साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की भी संभावना है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पलामू और गढ़वा को छोड़कर बाकी जिलों में भी तेज हवा और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कल कैसा रहेगा मौसम ?

13 मई को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है। रांची, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, गिरिडीह, देवघर और दुमका में तेज आंधी और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

15 मई को पूरे राज्य में आंधी और बारिश की चेतावनी

14 और 15 मई को भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। दोपहर बाद बादल छाने, तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना जताई गई है। खासकर 15 मई को पूरे राज्य में आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग की खास अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान और बाहर काम करने वाले लोग भी मौसम को लेकर सतर्क रहें ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी पिछले तीन वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में कार्यरत हैं। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर लिखने में उनकी विशेष रुचि है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों को धारदार लेखन के माध्यम से सामने लाना उनका प्रमुख लक्ष्य है।