मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा के मामले में जांच तेज
Nagpur medical student suicide NEET paper leak: नागपुर। मध्य प्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली 19 वर्षीय मेडिकल छात्रा आकांशा ने नागपुर में आत्महत्या कर ली। पिछले डेढ़ साल से नीट (NEET) की तैयारी कर रही आकांशा पेपर लीक की खबर के बाद गहरे सदमे में थी।
आकांशा के पिता ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत ₹3 लाख का कर्ज लेकर अपनी बेटी को नागपुर में पढ़ने भेजा था। परिवार की तमाम उम्मीदें उसी एक परीक्षा पर टिकी थीं।

मृत्यु से कुछ दिन पहले आकांशा ने अपनी नोटबुक में एक हस्तलिखित नोट छोड़ा था। उसमें उसने लिखा था “इस व्यवस्था से दुखी होकर मैं आत्महत्या कर रही हूं।” यह नोट कल उसकी किताबों के बीच से मिला।
किताबों से मिला नोट, पुलिस कर रही है जांच
पुलिस को आज यह नोट सौंपा गया है और फिलहाल अज्ञात मामले के रूप में जांच दर्ज की गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।
आकांशा की मौत एक बार फिर नीट (NEET) पेपर लीक विवाद और उससे टूटने वाले लाखों छात्रों की मानसिक पीड़ा को सामने लाती है। पुलिस जांच के नतीजों पर परिजारों और स्थानीय लोगों की नजर बनी हुई है।
रिपोर्ट: जस्सी, महाराष्ट्र