जरूर पढ़ें

रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत; सांसद-विधायकों संग करेंगे मंथन

रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत (Pic Credit- X @NitinNabin)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे हैं। एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रांची पहुंचने के बाद उन्होंने कई महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दौरे के दौरान वे सांसदों, विधायकों और कोर कमेटी के साथ अहम बैठकें कर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा करेंगे।

Updated:

Nitin Nabin in Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रांची पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपने कार्यक्रमों की शुरुआत की।

सांसद-विधायकों संग करेंगे बैठक

प्रदेश कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह के बाद नितिन नवीन ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। उनके दौरे के दौरान सांसदों और विधायकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है, जिसमें संगठन की वर्तमान स्थिति, जनसरोकार के मुद्दों और आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा वे प्रदेश कोर कमेटी के सदस्यों के साथ भी बैठक कर संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और भविष्य की रणनीति को लेकर मंथन करेंगे।

कार्निवल बैंक्वेट हॉल में कार्यक्रम का आयोजन

अपने दौरे के अंतिम चरण में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्निवल बैंक्वेट हॉल में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, उद्यमियों और सामाजिक प्रतिनिधियों से संवाद किया जाएगा। भाजपा नेताओं का मानना है कि नितिन नवीन का यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ झारखंड में पार्टी की आगामी रणनीतियों को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Rashtra Bharat
Rashtra Bharat पर पढ़ें ताज़ा खेल, राजनीति, विश्व, मनोरंजन, धर्म और बिज़नेस की अपडेटेड हिंदी खबरें।

Dipali Kumari

दीपाली कुमारी सक्रिय पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का अनुभव है। उन्होंने रांची के गोस्सनर कॉलेज से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है। सामाजिक सरोकारों, जन-जागरूकता और जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक एवं संवेदनशील लेखन उनकी प्रमुख पहचान है। आम लोगों की आवाज़ को मुख्यधारा तक पहुँचाना और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है।

अनुभव : पिछले तीन वर्षों से वे सक्रिय पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट लेखन से जुड़ी हुई हैं। इस दौरान उन्होंने सामाजिक मुद्दों, जनहित विषयों और स्थानीय समस्याओं पर लगातार लेखन किया है। उनकी रिपोर्टिंग और लेखन शैली जमीनी समझ, स्पष्ट प्रस्तुति और पाठक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाती है।

वर्तमान फोकस : वे समाज, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन-जागरूकता और सामाजिक बदलाव से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं। उनकी प्राथमिकता ऐसी खबरें और लेख तैयार करना है, जो आम लोगों से सीधे जुड़ाव बनाएं और सकारात्मक सामाजिक प्रभाव उत्पन्न करें।

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise) :
• सामाजिक मुद्दों पर लेखन : जनहित, सामाजिक बदलाव और आम लोगों से जुड़े विषयों पर संवेदनशील और प्रभावशाली रिपोर्टिंग।
• जमीनी रिपोर्टिंग : स्थानीय समस्याओं और वास्तविक परिस्थितियों को सरल एवं स्पष्ट भाषा में प्रस्तुत करना।
• जन-जागरूकता आधारित कंटेंट : शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारीपूर्ण लेखन।
• हिंदी कंटेंट निर्माण : पाठकों के लिए सहज, विश्वसनीय और प्रभावी हिंदी कंटेंट तैयार करने में विशेषज्ञता।

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) :
जमीनी मुद्दों की गहरी समझ, निष्पक्ष दृष्टिकोण और समाज-केंद्रित लेखन शैली ने दीपाली कुमारी को एक संवेदनशील और भरोसेमंद हिंदी पत्रकार के रूप में स्थापित किया है। जनहित से जुड़े विषयों पर उनकी निरंतर सक्रियता और तथ्यपरक लेखन उनकी विश्वसनीयता को मजबूत बनाते हैं।